कमर दर्द के लिए खास बचाव और उपचार

भयंकर दर्द से पीड़ित लोग कमर दर्द की दवा घर बैठे बना सकते हैं| लम्बे समय तक एक ही स्थिति में बैठने, ज्यादा वजन उठाने या गर्भावस्था में पेट बढ़ने से कमर दर्द हो सकता है| शहरों में काफी लोग कमर दर्द के शिकार हैं, केवल बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज की नौजवान पीढ़ी भी इसकी चपेट में है|
कमर दर्द ज्यादा 40 की उम्र के बाद होता है परन्तु आज कल 25 से 30 साल के युवाओं में भी यह समस्या दिखने लगी है| जिसके कारण व्यक्ति की कार्य क्षमता घटने लगती है और ना हीं ज्यादा देर बैठा जाता है और ना हीं ज्यादा लेटा जाता है|

कमर दर्द का कारण

लोगों की आधुनिक जीवनशैली, खाने में पोषक तत्वों का अभाव और शारीरिक श्रम ना करने से कमर के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है| लोग ऑफिस में घंटों एक ही पोज़िशन में बैठकर काम करते हैं यह भी कमर दर्द का बड़ा कारण है|
महिलाओं में गर्भावस्था के समय जब पेट का आकार बढ़ने लगता है तो कमर पर अत्यधिक दबाब बढ़ने लगता है जिससे कमर में तेज दर्द की शिकायत होने लगती है| इसके अलावा शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर भी हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है|
कई बार महिलाएं घर का कामकाज करते समय बहुत अधिक वजन का सामान उठाने की कोशिश करती हैं जिससे उनको कमर में दर्द होने लगता है और अक्सर तनाव की स्थिति में भी कमर दर्द की सम्भावना बढ़ जाती है|

कमर दर्द की दवा

आयुर्वेद में कमर दर्द के निवारण के लिए कई घरेलू नुस्खे बताये गए हैं जिनके इस्तेमाल से कमर दर्द कुछ ही दिनों में जड़ से खत्म हो जाता है और इन प्राकृतिक नुस्खों का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता है|

सरसों के तेल से मालिश

कमर के दर्द में सरसों के तेल की मालिश से बहुत आराम मिलता है| जिन लोगों को कमर में तेज दर्द है वो लहसुन की चार कली लेकर उसे सरसों के तेल में गर्म करें| इसे तब तक गर्म करना है जब तक लहसुन की कली काली ना हो जायें| अब इस तेल को ठंडा होने दें| ठंडा होने पर इस तेल से दर्द वाली जगह मालिश करें|

सोंठ है फायदेमंद

कमर दर्द में सोंठ को चमत्कारी दवा माना जाता है| सौंठ के चूर्ण को गर्म पानी में उबालें और तब तक उबालते रहें जब तक इसका काढ़ा ना बन जाये| इस काढ़े का सेवन करें|
कमर का दर्द ज्यादा पुराना है तो तुलसी के कुछ बीज लेकर उनमें समान मात्रा में सौंठ मिला लें| अब दोनों को गर्म पानी में तेज आंच पर उबालें, इस प्रकार आपका काढ़ा तैयार हो जायेगा| इस काढ़े के सेवन से पुराना कमर दर्द भी ठीक हो जाता है|

गरम पानी और तौलिया

जब कभी कमर में दर्द उठे तो किसी बड़े बर्तन में गर्म पानी करें और इस पानी में थोड़ा नमक भी डाल दें| अब एक साफ़ तौलिया लेकर इस पानी में भिगोएं और उसे अच्छे से निचोड़ लें| अब पेट के बल लेटकर दर्द वाले हिस्से पर इस तौलिया से नरम भाप लें| इससे दर्द तुंरत बंद हो जाता है|

नमक की पोटली से सिकाई

घर में रहने वाली महिलाओं के लिए यह बेहतरीन तरीका है| एक बड़े बर्तन में चार चम्मच डालकर उसे गर्म कर लें| अब किसी सूती कपड़े में उस नमक को लपेटकर उसकी पोटली बना लें| अब इस पोटली से कमर की सिकाई करें, फ़ौरन आराम मिलेगा|

दालचीनी और शहद का सेवन

दालचीनी आपकी रसोई में हमेशा मौजूद रहने वाला मसाला है| एक चुटकी दालचीनी मसाला लेकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें| इस मिश्रण का दिन में दो समय सेवन करें| कमर दर्द में फायदा मिलता है| याद रखें की दालचीनी का ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसानदायक होता है|

काली मिर्च और लौंग है फायदेमंद

काली मिर्च और लौंग दोनों की कई मर्जों में काम आने वाली दवाएं हैं| कमर दर्द में भी ये दोनों भरपूर लाभ करती हैं| चार काली मिर्च और चार ही लौंग लेकर उनको पीसें और चूर्ण बना लें| अब इस चूर्ण में सूखी हुई अदरक का चूर्ण मिला लें| इन तीनों को मिलाकर उबालें और काढ़ा तैयार करें| रोजाना इस काढ़े का सेवन करें|

सरसों और लौंग के तेल का मिश्रण

सरसों और लौंग दोनों ही कमर दर्द में बहुत फायदा करते हैं| अगर काफी लम्बे समय से दर्द ठीक ना हो रहा हो तो एक कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और अब समान मात्रा में इसमें लौंग का तेल मिला दें| अब इसे अच्छे से मिला लें, अब पेट के बल लेट जाएँ और इस तेल की मालिश करें| इस मिश्रण की मालिश से पुराना दर्द भी ठीक हो जाता है|

गेहूं के आटे की कच्ची रोटी

गेहूं के आटे की रोटी गृहणियां रोजाना खाने में बनाती हैं लेकिन किसी को यह नहीं पता कि यह रोटी कमर दर्द की बहुत बड़ी दवा है| गेहूं के आटे की एक रोटी को केवल एक तरफ से सकें और दूसरी तरफ से कच्ची छोड़ दें| अब इस कच्ची वाली तरफ तिल का तेल लगाकर इसे कमर में बांध लें| सुबह तक दर्द ठीक हो जायेगा|

लहसुन और नींबू का रस

लहसुन दर्द निवारक होता है| एक चम्मच लहसुन का रस लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला दें| अब इस मिश्रण में दो चम्मच पानी डालें अब तीनों को मिलाकर इसका सेवन करें| दिन में दो बार इसके सेवन से कमर दर्द ठीक हो जाता है|

सरसों का तेल और कपूर

सरसों के तेल से जुड़े नुस्खे हमने ऊपर भी आपको बताये हैं परन्तु ये नुस्खा कुछ अलग है| 100 ग्राम सरसों का तेल लें और उसमें 20 ग्राम कपूर लेकर डाल दें| अब इसे ऐसे ही छोड़ दें जब तक कपूर पूरी तरह घुल ना जाये| जब कपूर घुल जाये तो इस तेल से दर्द वाले हिस्से की मालिश करें|

मिर्च के अचार का तेल

मिर्च के अचार का तेल जितना ज्यादा पुराना होगा कमर दर्द में उतना अधिक लाभकारी होगा| तीन से चार साल पुराना मिर्च के अचार का तेल लें| इस तेल से एक चम्मच तेल लेकर कटोरी में डालें और दस चम्मच सरसों का तेल मिला दें| इस मिश्रण की कमर पर मालिश करने से दर्द दूर हो जाता है|

गेहूं के दाने की खीर

रात को सोने से पहले 60 ग्राम गेहूं के दाने पानी में भिगोकर डाल दें| सुबह इन दानों को निकालकर इनमें 30 ग्राम खसखस और 30 ग्राम धनिया की मींगी मिला लें| अब इन तीनों को सिल बट्टे पर बारीक़ पीस लें| अब इस चटनी को दूध में पकाकर इसकी खीर तैयार करें| इस खीर को दस से पंद्रह दिन तक खाने से कमर का दर्द दूर हो जाता है|

मिश्री और खसखस

मिश्री और खसखस मार्किट में आपको आसानी से मिल जाएँगी| इन दोनों को बराबर मात्रा में लेकर इनको पीसें और बारीक़ पीसकर चूर्ण बना लें| अब रोजाना एक चुटकी चूर्ण का सुबह और शाम सेवन करें और ऊपर से गर्म दूध पियें| इससे कमर दर्द की शिकायत दूर होती है|

अखरोट की गिरी का सेवन

जिन लोगों को कमर या शरीर के किसी भी जोड़ में दर्द है उनके लिए अखरोट दिव्य औषधि का कार्य करता है| सुबह उठकर खाली पेट 3 -4 अखरोट की गिरी को खूब चबा चबा कर खाएं| इसके खाने से रक्त शुद्ध होता है और दर्द की समस्या में आराम मिलता है|

दूध में सौंठ डालकर पियें

गर्म दूध में सौंठ का चूर्ण मिलाकर इसको पियें| दो हफ़्तों तक इस प्रकार सौंठ का चूर्ण मिला हुआ दूध पीने से कमर का दर्द दूर हो जाता है| दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं|

अदरक का पानी

एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसमें कुछ अदरक के टुकड़े डाल दें| अब इस पानी को उबाल लें, अब इसमें थोड़ा शहद मिला दें| अब इस मिश्रण को पीने से मांसपेशियों में खिंचाव आने की समस्या दूर हो जाती है और कमर दर्द ठीक हो जाता है|
कमर दर्द से पीड़ित लोगों के लिए यहाँ एक से बढ़कर एक दवा बताई गयी है| हम चाहते हैं कि आप बाजार में महंगी दवाइयों को खरीदकर पैसे खर्च करने की बजाय इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें| ये बेहद सस्ते और ज्यादा उपयोगी हैं|
अगर आपके परिवार में भी कोई व्यक्ति कमर दर्द से पीड़ित है तो उसे हमारा यह लेख जरूर पढ़ायें क्यूंकि लोगों की सेवा करना ही हमारा परमोधर्म है|

Comments

Popular posts from this blog

लड़की ने जब बनाये कुत्ते से सम्बन्ध जाना पड़ा हॉस्पिटल फस गया कुत्ते का लिंग

पतली लड़की से शादी करने के बहुत सारे फायदे । जानो आप भी

बबासीर यानि पाइल्स की रामबाण इलाज कोई साइड इफेक्ट नही होगा