नाभि में तेल लगाने के अदभुत फायदे?

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नाभि / Navel के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य जुड़ा हुआ है। यह एक प्राचीन उपचार पद्धति है जिसमें नाभि में व उसके आस-पास तेल लगाने से स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों में लाभ होता है। इस चिकित्सा पद्धति में खर्च कम व फायदा ज्यादा होता है।
आयुर्वेद में यह माना गया है कि हमारे शरीर के सारे अवयवों की जड़ नाभि में होती है। नाभी हमारे शरीर की सारी गतिविधियों को नियंत्रित करती है। अगर आप नियमित तौर पर करीब 15 दिन तक नाभि में तेल लगाते हो तो इससे आपको अद्भुत परिणाम दिखेगा और उसके बाद अगर आप रोजाना यह तरीका आजमाते रहते हो तो आपको स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों का खजाना मिलेगा।

Comments