दूल्हे ने शादी से पहले की ऐसी हरकत की टूट गई शादी ।
बिहार के सुपौल में शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पहले जयमाला और फिर दूल्हे को बंधक बनाने की इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल दूल्हे ने शादी के मंडप में दहेज की मांग कर डाली जिससे नाराज होकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की के घरवालों ने लड़के और उसके पिता को बंधक बना लिया। यह घटना जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के परसरमा गांव की है।
दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने से किया इंकार
जानकारी के अनुसार परसरमा गांव की एक बेटी की शादी अनुमंडल थाना क्षेत्र के हृदयनगर निवासी बेचन शर्मा के पुत्र पौनु कुमार शर्मा के साथ तय हुई थी। सोमवार को वर पक्ष बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा। उसके बाद जयमाले की रस्म निभाई गई। दूल्हा जैसे ही शादी के मंडप पर पहुंचा तो वह दुल्हन के पिता से दहेज में और पैसे देने की मांग करने लगा। वह इस बात पर अड़ गया कि जब तक पैसे नहीं मिलेंगे वह दुल्हन की मांग में सिंदूर नहीं भरेगा। दूल्हे की मांग सुनकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार करते हुए कहा कि वह एेसे घर में नहीं जाएगी जहां दहेज के लिए उसे परेशान किया जाए।

Comments
Post a Comment