सफेद बाल जड़ से करें काले।

आज के दौर में हर कोई स्वस्थ और काले बाल चाहता है। अगर आप भी अपने बालों को स्वस्थ रखना चाहते है तो आपको भी अपने बालों की देखभाल करनी चाहिए। कुछ लोग अपने बालों को काला करने के लिए बाजार में मौजूद हानिकारक उत्पादों का इस्तेमाल करते है, जो बिल्कुल ही गलत है। इसलिए, आज हम आपको प्राकृतिक तरीके से बालों को काला करने का उपाय बताने जा रहे है।
नारियल तेल, बादाम तेल और प्याज का रस।
नारियल तेल एंटिफंगल, एंटी वायरल, और जीवाणुरोधी होता है। नारियल के तेल में लौरिक एसिड, कैपिक एसिड और फैटी एसिड होता है, जो बालों को मजबूत करता है। उसी तरह प्याज में मौजूद तत्व आपके बालों को जल्दी सफ़ेद नहीं होने देते है और उन्हें जड़ से काला बनाते है।
विधि:
इस मिश्रण को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नारियल तेल. बादाम तेल और प्याज का रस को अच्छी तरह से मिला लें।
फिर तैयार मिश्रण से सिर की मालिश करें, और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
सुख जाने के बाद शैम्पू से धों लें।
ऐसा सप्ताह में 2 बार जरूर करें।

Comments