पीरियड्स के दौरान सेक्स क्रिया सामान्य या असामान्य जाने ऐसे
पीरियड्स में सेक्स असामान्य नहीं
पीरियड्स में सेक्स की एक बात तो सबके लिए सही है. इस दौरान सभी के लिए सबसे ज़्यादा लूब्रकेटेड सेक्स होता है. पीरियड्स में ख़ास तौर पर नहाते वक़्त सेक्स करना सबसे बेहतर हो सकता है. नहाते वक़्त कुछ भी गंदा होने का डर नहीं रहता है.
पीरियड्स में सेक्स को लेकर ज़्यादातर लोगों की अनिच्छा गंदगी के कारण होती है. ज़ाहिर है पीरियड्स में महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से होने वाला स्राव आम बात है.
हालांकि रिचेल कहती हैं कि पीरियड्स में सेक्स से ब्लीडिंग कम हो सकती है. उन्होंने कहा, ''जो महिलाएं पीरियड्स के दौरान नियमित रूप से सेक्स करती हैं उनके पीरियड का समय छोटा होता है.''
रिचेल कहती हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स को बिल्कुल आसान बनाकर रखना चाहिए. अगर आप इस दौरान ज़्यादा प्रयोग करते हैं तो आपका बिस्तर किसी क्राइम सीन की तरह लग सकता है.
ज़ाहिर है सेक्स के मामले में भी सबके अपने-अपने अनुभव होते हैं. आपको किसी के कहे आधार पर कुछ नहीं करना चाहिए. लेकिन मैं अपने अनुभव के आधार पर बता सकती हूं कि पीरियड्स में सेक्स कोई असामान्य बात नहीं है.
Comments
Post a Comment