क्या होता है ब्लड कैंसर जाने खास बातें
ब्लड कैंसर एक खतरनाक बीमारी है. अधिकतर मरीजों को शुरुआत में यह पता नहीं चलता है. जब तक उन्हें यह पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है. इसके रोगी का ब्लड बार बार बदलना पड़ता है. ब्लड कैंसर से पीड़ित रोगी कि जल्दी ही मौत हो जाती है।
हमारे ब्लड में हर रोज हजारों डब्ल्यूबीसी का निर्माण होता है और हजारों की संख्या में ही यह नष्ट भी होती है. ब्लड कैंसर होने पर बोन मेरो में कुछ असमान्य कैंसर युक्त डब्ल्यूबीसी का निर्माण हो जाता है. जैसे-जैसे इस की संख्या बढ़ती है वैसे वैसे ब्लड में स्वस्थ डब्ल्यूबीसी की संख्या कम होती रहती है. स्वस्थ डब्ल्यूबीसी की संख्या कम होने पर हमारी इम्यूनिटी कम हो जाती है. ब्लड कैंसर में कैंसर युक्त डब्ल्यूबीसी पूरे शरीर में फैल जाती है. यह सबसे खतरनाक कैंसर होता है. साथ ही इसे फैलने से रोका भी नहीं जा सकता है. यह किसी भी उम्र में हो सकता है.
ब्लड कैंसर होने के शुरुआती लक्षण।
1. शरीर में कमजोरी का आना
2. बार-बार नकसीर होना
3. रात को बहुत अधिक पसीना आना
4. बिना कारण के वजन कम होना
5. सर्दी और बुखार साथ-साथ होना
6. लीवर में सूजन होना
7. एनीमिया या ब्लड की कमी होना
8. हड्डियों, जोड़ो और बदन में दर्द रहना
9. शरीर पर रैशेज या स्पॉट होना
10. इंफेक्शन का बार-बार होना
यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई पङते हैं, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आप ब्लड कैंसर के शिकार होने वाले हैं. बल्कि इसे बताने का मतलब यह है कि कभी भी आप इन लक्षणों को अनदेखा ना करें. जिससे आप समय रहते डॉक्टर से सलाह ले सकें.
Comments
Post a Comment