घरेलू चीजों से बाल करें हमेशा के लिए काले।

नारियल तेल वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है, साथ ही नारियल तेल आपके बालों को स्वस्थ रखने का काम करता है। नारियल तेल बालों को मजबूत करके बालों के विकास को बढ़ावा देता है। उसी प्रकार प्याज के रस में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते है, जो सिर को संक्रमण से बचाता है, साथ ही प्याज के रस में मौजूद सल्फर रक्त परिसंचरण को बेहतर करने में मदद करता है।
नारियल तेल और प्याज का रस सबसे उपयोगी घरेलू उपचार है। इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको नारियल तेल और प्याज के रस को मिला लेना है, फिर तैयार मिश्रण से मालिश करें, इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर धों लें। एक महीने तक लगातार इस्तेमाल करें। इसके लगातार इस्तेमाल से आपके बाल काले हो जाएंगे।

Comments