पुरषों के प्राइवेट पार्ट में होने वाली जानलेवा बीमारी और वचाव के उपाय

बढ़ती उम्र के कारण प्रोस्‍टेट (पौरुष ग्रंथि) में कैंसर सेल्स बनने की वजह से कई पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। इस बीमारी को साइलेंट किलर भी बोला जाता है। यह प्रॉब्लम ज्यादातर 65 साल से ऊपर के पुरुषों में पाई जाती है। अगर सही समय पर इसके संकेतों को पहचानकर ट्रीटमेंट ले लिया जाए तो इसके खतरे को कम किया जा सकता है। यहां मेदांता हॉस्पिटल, दिल्ली के यूरोलॉजिस्ट डॉ. एन. पी. गुप्ता बता रहे हैं प्रोस्टेट कैंसर के 5 संकेतों और इससे बचने के उपायों के बारे में।
प्रोस्टेट कैंसर के संकेत...
> यूरिन करने में जलन होना प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है।
> थोड़े-थोड़े समय में यूरिन आना प्रोस्टेट कैंसर का कारण हो सकता है।
> लगातार हड्डियों में दर्द होना प्रेस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है।
> यूरिन में ब्लड आना प्रोस्टेट कैंसर का संकेत होता है।
> लंबे समय तक कमर दर्द होना प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है।
प्रोस्टेट कैंसर से बचाव के टिप्स...
> डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो प्रोस्टेट कैंसर से बचाते हैं।
> स्मोकिंग और तम्बाकू से बॉडी में टॉक्सिन्स बढ़ते हैं जो प्रोस्टेट कैंसर का कारण बनते हैं। इन्हें अवॉइड करें।
> मटन, बीफ या अन्य कोई हाई फैट वाला मांस बॉडी का फैट बढ़ाते हैं। इससे प्रोस्टेट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। इन्हे डाइट में कम से कम शामिल करें।
> वजन ज्यादा होने पर प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए वजन कम करने के लिए रोज 30 मिनट मॉर्निंग वॉक या एक्सरसाइज करें।
> जंक फूड और ऑयली फूड बॉडी का फैट बढ़ाते हैं। इससे प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इनकी जगह ओट्स, उपमा, दलिया जैसी हेल्दी चीजें खाएं।
>रोज कोई भी दो फ्रूट्स खाएं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स प्रोस्टेट ग्लैंड को बढ़ने से रोकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लड़कियों के हस्त मैथुन करने के तरीके ?

हर औरत अपने पति से छुपाती है 3 बाते

महिलाये गर्भ से कब और क्यों हो जाती है ।