ऐसे बनाये प्रसिद्ध लिट्टी और चोखा।

भारत  से लेकर नेपाल तक पसंद की जाने वाली सबसे खास डिश लिट्टी चोखा को हर कोई काफी पसदं करता है। इस डिश को सभी प्रांत के लोग बड़े ही शौक से खाना पसंद करते है। लिट्टी एक गोल मोटी रोटी के आकार से बनी ऐसी डिश है जिसे चटपटे मसालेदार चोखे के साथ नमक मिलाकर तैयार किया जाता है। लिट्टी के अंदर सत्तू (चना का आटा) को भी मसाले के साथ मिलाकर, इसमें भरकर तैयार किया जाता है और इसे कोयले या गाय के गोबर से बने कंडे पर रखकर पकाया जाता है। लिट्टी अच्छी तरह से पक जाने के बाद आप देशी घी में भिगोकर चटपटे चोखे के साथ इसका भरपूर आनंद ले सकते है। इसे आप दही और पापड़ के साथ भी खा सकते है। 
यदि आपके पास कोयला या गाय के गोबर से बने उपले उपलब्ध नहीं है तो इसकी जगह आप ओवन का प्रयोग कर सकती हैं। तो जानिये इसे बनाने का खास तरीके -
लिट्टी बनाने की आवश्यक सामग्री
  2 कप – गेहूं का आटा के
 ¼ छोटा चम्मच – नमक
 1 छोटा चम्मच – घी
 आवश्यकता अनुसार पानी
लिट्टी में भरने के लिए
 1 कप- सत्तू
 आधा चम्मच- जीरा
 आधा चम्मच- सौंफ बीज
 आधा चम्मच- अजवाइन
 आधा चम्मच- कलौंजी
 आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
 1-2 चम्मच – कटा हुई हरी मिर्च
 1 चम्मच- कटा हुआ अदरक
 1 चम्मच- कटा हुआ लहसुन
 कटा हुआ हरा धनिया
 1/4 चम्मच -सेंधा नमक
 स्वादानुसार- नमक
 2 चम्मच -नींबू का रस
 2 चम्मच- सरसों का तेल
 1-2 बड़े चम्मच- पानी
 चोखा बनाने के लिए आलू
 2- उबले आलू
 1/3 कप- कटा हुआ प्याज
 आधा चम्मच -कटा हुई हरी मिर्च
 आधा चम्मच- कटा हुआ लहसुन
 आधा चम्मच -सरसों का तेल
 आधा चम्मच- नींबू का रस
 स्वादानुसार नमक
 स्वादानुसार नींबू का रस
 बनाने का तरीका
 लिट्टी को तैयार करने के लिए सबसे 2 कप गेंहू का आटा लें और और उसमें एक छोटा चम्मच देशी घी के साथ 1/4 छोटा चम्मच नमक मिला लें।
 अब पानी लेकर आटे को नरम सा गूंथ लें और इसे अलग रखें।
 अब जीरा और सौंफ को पीसकर उसका पाउडर बना लें।
 एक कटोरी में सत्तू लेकर उसमें सौंफ और जीरा को मिला लें।
 अब इसमें कलौंजी, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, कटा लहसुन, कटी हुई हरी धनिया और काला नमक ,और अजवाइन को मिलाकर  मिश्रण तैयार कर लें। इसके आलावा इसमें आवश्कतानुसार नमक भी मिला लें।
 सत्तू के मिश्रण में आप अमचूर या फिर नींबू का रस और सरसों के तेल को भी मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
 सत्तू भरने वाले इस मसाले को भरने के लिए हल्का सा गीला कर लें। थोड़े से पानी का छिड़काव करें लेकिन इसे काफी गीला नहीं करना है।
 अब आटे की लोई लेकर मध्यम आकार की बॉल बना लें। मात्र 5-6 इंच की एक चपाती रोल तैयार करें।
 बीच में हल्का सा हाथों से गहरा करते हुए इसे भरने के लिए अंदर की ओर दबाएं। अब सत्तू का बना मिश्रण इस के अंदर रखकर चारों ओर के  किनारे से इसे दबाते हुए हल्का सा बेल लें।
 इसी तरह अन्य लिट्टी को भी इसी रूप में अच्छी तरह से तैयार कर लें।
 तैयार लिट्टी पूर्व से गर्म ओवन में 200 डिग्री तापमान पर 20 मिनट के लिए रखें।
 ट्रे ओवन में लिट्टी को तब तक सेंकना है जब तक कि वो पपड़ीदार होने के साथ कुरकुरा और भूरे रंगवाले ना हो जाएं। 20 मिनट के बाद इसे हटा दें।  इसके बाद लिट्टी के फ्लिप करके ट्रे वापस ओवन में रखें।
आलू चोखा बनाने का तरीका
 प्रेशर कुकर में आलू को 5-6 सीटी करके उबाल लें।
 आलू के पक जाने के इन्हें प्लेट पर निकालकर छील लें और किसी चीज से अच्छी तरह से मैश कर लें।
 अब इसमें कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, कटा हुआ लहसुन, सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
 सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक और नींबू का रस मिला लें।

 अब तैयार लिट्टी के आलू के चोखे के साथ या पापड़ के साथ गर्मा गर्म परोसें।

Comments

Popular posts from this blog

लड़की ने जब बनाये कुत्ते से सम्बन्ध जाना पड़ा हॉस्पिटल फस गया कुत्ते का लिंग

पतली लड़की से शादी करने के बहुत सारे फायदे । जानो आप भी

बबासीर यानि पाइल्स की रामबाण इलाज कोई साइड इफेक्ट नही होगा